NEET UG 2026 आज: 22 लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा, देशभर में बनाए गए हजारों केंद्र

देशभर में आज NEET UG 2026 परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें लाखों छात्र शामिल हो रहे हैं. National Testing Agency (NTA) ने परीक्षा को सुचारु और निष्पक्ष बनाने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 का आयोजन आज किया जा रहा है. लाखों छात्रों के करियर को दिशा देने वाली इस परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

National Testing Agency (NTA) के अनुसार इस वर्ष करीब 22.73 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे. इसके लिए देशभर के 551 शहरों में कुल 5,435 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. भारत के साथ-साथ विदेशों में भी परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिससे इसकी व्यापकता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

NEET UG 2026 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को बेहद सख्त किया गया है. परीक्षा केंद्रों, स्ट्रॉन्ग रूम और परीक्षा कक्षों का पहले से भौतिक निरीक्षण किया गया है. साथ ही, प्रवेश और निकास के दौरान उम्मीदवारों की जांच के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.

जांच प्रक्रिया को और मजबूत बनाने के लिए हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) का इस्तेमाल अनिवार्य किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता को रोका जा सके.

AI तकनीक से होगी निगरानी

इस बार परीक्षा में नकल और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए AI-आधारित उपकरणों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है. यह तकनीक परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने में मदद करेगी.

छात्र क्या-क्या लेकर जाएं? 

परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले छात्र इन जरूरी चीजों को अपने साथ जरूर रखें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके:

  • एडमिट कार्ड (प्रिंटेड कॉपी)
  • एक वैध फोटो आईडी प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज फोटो (जैसा एडमिट कार्ड में दिया गया है)
  • पारदर्शी पानी की बोतल
  • साधारण पेन (यदि अनुमति हो)

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करें और किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को साथ न ले जाएं.

परीक्षार्थियों के लिए विशेष ट्रेन

राजस्थान में NEET UG 2026 के लिए कुल 611 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है, ताकि उम्मीदवार समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकें.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag