Bipasha Basu: माँ बनने वाली है बिपाशा बसु!

फिल्म अभिनेत्री बिपाशा बसु को लेकर यह खबर आ रही है कि वह प्रेग्नेंट हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर शादी के छह साल बाद अपने पहले बच्चे के माता -पिता बनने वाले हैं।

Janbhawana Times

Bipasha Basu: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) को लेकर गुड न्यूज आ रही है कि वह प्रेग्नेंट हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover)शादी के 6 साल बाद अपने पहले बच्चे के माता -पिता बनने वाले हैं। हालांकि अभी तक बिपाशा या करण दोनों में से किसी ने भी इसकी ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं की है,लेकिन कहा जा रहा है कि बिपाशा और करण जल्द ही वह इसकी अनाउंसमेंट भी कर सकते हैं।

इस खबर के सामने आते ही फैंस बिपाशा और करण के लिए काफी खुश और एक्साइटेड हैं। लेकिन वह साथ ही वे इस खबर के ऑफिसियल अनाउंसमेंट का भी इन्तजार कर रहे हैं।

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर साल 2015 में आई फिल्म 'अलोन' के सेट पर मिले थे। यह करण की फिल्म डेब्यू थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार हुआ जिसके बाद दोनों ने 30 अप्रैल, 2016 को शादी कर ली।बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी की गिनती बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में होती है। दोनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर एक -दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी करते हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag