फिल्म किंग की शूटिंग से वायरल हुआ शाहरुख-दीपिका का रोमांटिक सीन, 'बेशरम रंग' की आई याद

शाहरुख खान और दीपिका दापुकोण का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों स्टार्स अपनी फिल्म किंग की शूटिंग के दौरान बीच पर एक रोमांटिक सीन फिल्माते हुए नजर आ रहे हैं. 

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और दीपिका दापुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग 'किंग' की शूटिंग में  व्यस्त है. यही वजह है कि दोनों में कोई भी स्टार मेट माला इवेंट में शिरकत नहीं कर पाया. लेकिन फिर भी दोनों एक खास वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं. बता दें, इस ऑन-स्क्रीन रोमांटिक कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों स्टार्स अपनी फिल्म किंग की शूटिंग के दौरान बीच पर एक रोमांटिक सीन फिल्माते हुए नजर आ रहे हैं. 

वायरल वीडियो में क्या खास 

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख और दीपिका एक गाने के लिए डांस सीक्वेंस शूट कर रहे हैं. इस दौरान दोनों ने पस्टेल और न्यूट्रल रंग के कपड़े है, जो बीच की वाइब के साथ एक दम फिट बैठ रहे हैं. इसके बाद ही जैसे ही एक्शन बोला जाता है, सनसेट के साथ बीच के किनारे दोनों एक दूसरे की भागते हुए और गले लगते हुए नजर आते हैं. इतना ही नहीं शाहरुख और दीपिका को बीच पर लेते हुए और दो से तीन डांस करते हुए देखा गया. 

बता दें, फिल्म की शूटिंग के कारण बीच का वह बंद किया गया था. हालांकि कपल को एक साथ शूटिंग करते हुए देखने के काफी सारे लोग वहां जमा हो गए और अपनी एक्साइटमेंट को रोक नहीं पाए. इसी बीच कपल के एक फैन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दोनों की कैमिस्ट्री की तारीफ की है, जिसके साथ 'किंग' की शूटिंग का और 'बेशरम रंग' की शूटिंग का एक कोलाज बनाया गया है. इससे साफ जाहिर है कि ये पल फैंस को 'बेशरम रंग'  गाने की याद दिला रहा है.

पिछले हफ्ते पहुंचे साउथ अफ्रीका 

शाहरुख और दीपिका पिछले हफ्ते फिल्म की शूटिंग के साउथ अफ्रीका पहुंचे थे. खबर है कि वहां दोनों ने एक गाने की शूटिंग की है, जो एड शीरन गाया है. फिलहाल, मेकर्स की ओर से इस बात को कोई  में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है. वहीं फिल्म के निर्देशन सिद्धार्थ आनंद द्वारा भी फैंस से अपील की गई है कि से जुड़े कोई भी सीन शेयर न करें और फिल्म का इंतजार करें.

कब होगी रिलीज

फिल्म 'किंग' 2026 की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है, जिसे क्रिसमस के मौके यानी 24 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा. हालांकि रिलीज से पहले ही फिल्म के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर खबरे है कि फिल्म 'किंग' की टक्कर 'जुमानजी 3' के साथ हो सकती है, जो की 25 दिसंबर को रिलीज होगी.  


 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag