सुवेंदु अधिकारी की जीत के पीछे क्या थी राजेंद्र राठौड़ की रणनीति, अपने ही घर में कैसे हारी ममता बनर्जी?

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अपने ही गढ़ माने जाने वाले भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में सुवेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा. इसके पीछे राजस्थान के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ की अहम भूमिका रही.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

राजस्थान: पश्चिम बंगाल की राजनीति में सोमवार को बंगाल के चुनाव नतीजों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला, जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के गढ़ माने जाने वाले भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में इस बार सत्ता का समीकरण पूरी तरह बदल गया. बता दें, सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराकर एक बड़ी जीत दर्ज की, जिसने राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है. लेकिन क्या है जानते है की सुवेंदु अधिकारी की जीत के पीछे किसका सबसे बड़ा योगदान था? 

राजेंद्र राठौड़ की अहम भूमिका

यह जीत सिर्फ एक चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि रणनीतिक बदलाव का संकेत भी मानी जा रही है. भाजपा के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक, इस सफलता के पीछे पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ की अहम भूमिका रही हैं. उन्होंने चुनाव से पहले करीब दो महीने तक क्षेत्र में सक्रिय रहकर जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया और स्थानीय समीकरणों को साधने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

राजस्थान में मिली हार 

राजेंद्र राठौड़ के लिए यह जीत इसलिए भी खास मायने रखती है क्योंकि हाल ही में राजस्थान विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन बंगाल में मिली इस सफलता ने उनके राजनीतिक कौशल और अनुभव को एक बार फिर से साबित कर दिया. उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया और खासतौर पर हिंदी भाषी तथा मारवाड़ी मतदाताओं के बीच पार्टी के समर्थन को मजबूत करने पर जोर दिया.

मेहनत और रणनीति का परिणाम 

चुनाव परिणाम आने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने इस जीत को टीम वर्क का नतीजा बताते हुए राठौड़ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता कार्यकर्ताओं की मेहनत और बेहतर रणनीति का परिणाम है. वहीं, राजेंद्र राठौड़ ने भी अधिकारी को बधाई देते हुए इसे जनता के विश्वास की जीत बताया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भवानीपुर जैसी महत्वपूर्ण सीट पर यह परिणाम आने वाले समय में पश्चिम बंगाल की राजनीति को नई दिशा दे सकता है. साथ ही, यह जीत भाजपा के लिए मनोबल बढ़ाने वाली साबित हो सकती है, जिसने लंबे समय से राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag