दिल्ली में बढ़ा सियासी पारा, राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने पहुंचे पंजाब CM भगवंत मान, राघव चड्ढा ने भी की मुलाकात

मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर मौजूदा हालात पर चर्चा की. दिलचस्प बात यह रही कि कुछ समय पहले राघव चड्ढा भी राष्ट्रपति से मिले.

Shraddha Mishra

नई दिल्ली: पंजाब की राजनीति में इन दिनों तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है. आम आदमी पार्टी को राज्यसभा में बड़ा झटका लगने के बाद अब मामला सीधे राष्ट्रपति तक पहुंच गया है. इसी कड़ी में मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर मौजूदा हालात पर चर्चा की, जिससे राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के कई राज्यसभा सांसदों के पार्टी छोड़ने के बाद बनी स्थिति पर विस्तार से बात की. बताया जा रहा है कि यह मुद्दा अब पार्टी के लिए काफी गंभीर हो गया है. इस मुलाकात के समय पंजाब के कई विधायक भी राजधानी में मौजूद थे. वे राष्ट्रपति भवन के पास इकट्ठा हुए और उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मामले में उन्हें न्याय मिलेगा.

बैठक से पहले का बयान

राष्ट्रपति से मिलने से पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि पंजाब के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने यह भी कहा कि वह राज्य के महत्वपूर्ण मुद्दों को राष्ट्रपति के सामने मजबूती से रखेंगे. 

इन नेताओं ने झोड़ी थी पार्टी

हाल ही में आम आदमी पार्टी के कई राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी और दूसरी पार्टी का रुख कर लिया. इनमें अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता जैसे नाम शामिल हैं. इन नेताओं के जाने के बाद राज्यसभा में पार्टी की स्थिति काफी कमजोर हो गई है. पहले पार्टी के पास 10 सीटें थीं, अब यह संख्या घटकर केवल 3 रह गई है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag