कैप्टन अमरिंदर सिंह BJP में होंगे शामिल, 19 सितंबर करेंगे घोषणा

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) का भाजपा में विलय होने जा रहा है। बताया जा रहा है कि 19 सितंबर को कैप्टन अमरिंदर सिंह इसकी घोषणा करेंगे। कैप्टन के साथ उनके करीबी पंजाब के 5-6 पूर्व मंत्री भी BJP की सदस्यता लेंगे।

Janbhawana Times

भाजपा पंजाब में पार्टी के पुनर्गठन की तैयारी में हैं, क्योंकि वर्तमान भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा का कार्यकाल खत्म होने वाला है। ऐसे में पंजाब लोक कांग्रेस का BJP में विलय होने के बाद पार्टी नेतृत्व कैप्टन और उनके करीबियों को पंजाब में अहम जिम्मेदारियां सौंप सकता है।

जनवरी-2020 में पंजाब भाजपा इकाई के प्रधान बने अश्वनी शर्मा का 3 साल का कार्यकाल जनवरी-2023 में खत्म होने जा रहा है। हालांकि कैप्टन के पार्टी जॉइन करने और PLC के विलय के बाद भाजपा हाईकमान उससे पहले ही नई राज्य कार्यकारिणी का ऐलान कर सकता है।

हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। पंजाब में कांग्रेस से इस्तीफा देकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस नाम की पार्टी बनाई थी। बता दे की इससे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag