ISI लिंक का खुलासा, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा लश्कर का मास्टरमाइंड

दिल्ली पुलिस ने लश्कर कमांडर शब्बीर लोन को गिरफ्तार कर बड़ा आतंकी नेटवर्क उजागर किया. वह बांग्लादेश से मॉड्यूल चला रहा था और दिल्ली में हमले की साजिश रच रहा था.

करीब एक महीने तक चले ऑपरेशन के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा के वांछित कमांडर शब्बीर अहमद लोन उर्फ राजा कश्मीरी को गिरफ्तार कर लिया. जांच में सामने आया कि वह आईएसआई के इशारे पर बांग्लादेश में आतंकी नेटवर्क खड़ा कर युवाओं को भड़काने का काम कर रहा था. पहले भी वह 2007 और 2016 में पकड़ा जा चुका है. पुलिस के अनुसार, हाल में पकड़े गए मॉड्यूल का वही मुख्य साजिशकर्ता था, जिसमें कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल थे. इन लोगों ने दिल्ली आकर संदिग्ध गतिविधियां कीं और वापस लौट गए, जिससे उनकी पहचान हुई. पूछताछ में यह भी सामने आया कि पाकिस्तान से उसे दोबारा भारत में घुसकर साजिश आगे बढ़ाने के निर्देश मिले थे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag