दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, लश्कर का आतंकी शब्बीर लोन गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है, जो भारत में आतंकी नेटवर्क फैलाने की साजिश में शामिल था.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए लश्कर-ए-तैयबा के सक्रिय आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर उसे दिल्ली बॉर्डर से पकड़ा गया और फिलहाल उससे पूछताछ जारी है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि लोन पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के निर्देश पर काम कर रहा था और उसे भारत में लश्कर का नया मॉड्यूल तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी. वह युवाओं को भड़काकर आतंकी गतिविधियों में शामिल करने की कोशिश कर रहा था. जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि 'भारत विरोधी' पोस्टर मॉड्यूल को वह बांग्लादेश से ऑपरेट कर रहा था. सुरक्षा एजेंसियां अब उसके नेटवर्क, सहयोगियों और भारत में एंट्री के तरीकों की जांच कर रही हैं. इस गिरफ्तारी से आतंकी स्लीपर सेल्स और हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag