क्या आप भी हो गए है ब्लैक मैजिक के शिकार? इन संकेतों से जान सकते है सच्चाई

कुछ लोग मानते हैं कि जब किसी बीमारी का इलाज नहीं मिल पाता, तो वह किसी नकारात्मक ऊर्जा या काले जादू का संकेत हो सकता है. कुछ लोग इस बात से सहमत नहीं होते लेकिन यह भी कहा जाता है कि जब इस दुनिया में दिव्य शक्तियां हैं तो नकारात्मक शक्तियां भी हो सकती हैं.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

क्या आपने कभी अपने आसपास अजीब सी नेगेटिव वाइब्स महसूस की है? ऐसी भारी ऊर्जा जो आपके नियंत्रण में नहीं होती? आपको लगता है कि आपके शरीर के अंदर कुछ हो रहा है, लेकिन समझ नहीं आता क्या? कभी आपको एंग्जायटी होती है, कभी पैनिक अटैक जैसा महसूस होता है, कभी उदासी या भावनात्मक भारीपन महसूस होता है. आपके हाथ कांपने लगते हैं, दिल की धड़कन तेज हो जाती है, और आपको लगता है जैसे यह आपके जीवन का आखिरी दिन हो सकता है. आप समझ नहीं पाते कि यह मानसिक समस्या है शारीरिक समस्या है।

क्या यह काले जादू हो सकता है

आप बार-बार खुद से और दूसरों से सवाल करते हैं. यह मेरे साथ क्यों हो रहा है? "मैं इतना भारी क्यों महसूस कर रहा हूं? अंत में आप डॉक्टर के पास जाते हैं लेकिन कई डॉक्टरों को दिखाने के बाद भी जब कोई स्पष्ट कारण नहीं मिलता, तब आपको लगता है कि यह सामान्य नहीं है. तो आखिर यह क्या है?

नकारात्मक शक्तियां

कुछ लोग मानते हैं कि जब किसी बीमारी का इलाज नहीं मिल पाता, तो वह किसी नकारात्मक ऊर्जा या काले जादू का संकेत हो सकता है. कुछ लोग इस बात से सहमत नहीं होते लेकिन यह भी कहा जाता है कि जब इस दुनिया में दिव्य शक्तियां हैं तो नकारात्मक शक्तियां भी हो सकती हैं.

काले जादू के संकेत

चिंता की समस्या
आपको बार-बार चिंता होती है नकारात्मक सोच और अधिक सोचने की आदत बढ़ जाती है. सीने में भारीपन सांस लेने में दिक्कत और दिल की धड़कन तेज हो जाती है. इसे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव माना जाता है.

किसी के आसपास होने का एहसास
क्या आपको कभी लगता है कि आपके आसपास कोई है? अजीब परछाइयां दिखना असामान्य गतिविधियां महसूस होना या बिना कारण डर लगना ये संकेत माने जाते हैं. ऊर्जा में बदलाव आपको असहज कर देता है.

बिना कारण स्वास्थ्य समस्याएं
अगर आपकी सेहत अचानक खराब होने लगे और डॉक्टरों को कोई स्पष्ट कारण न मिले तो कुछ लोग इसे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव मानते हैं. इलाज के बाद भी सुधार न होना एक संकेत माना जाता है.

धन या करियर में नुकसान
आप पूरी मेहनत करते हैं, फिर भी असफलता मिलती है नौकरी चली जाती है या आर्थिक समस्याएं आती हैं. कुछ लोगों के अनुसार यह किसी की जलन के कारण हो सकता है.
 
 आपको नियंत्रित करना 
कई बार काले जादू का संबंध किसी करीबी व्यक्ति से भी जोड़ा जाता है जो आपको अपनी ओर आकर्षित या अपने नियंत्रण में करना चाहता हो. ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag