84 डायमंड और गोल्ड ने बना, 19 लाख से भी ज्यादा कीमत, देखा एप्पल का ये सबसे महंगा मॉडल?

Caviar ने iPhone 17 Pro का एक खास एडिशन लॉन्च किया है. इस मॉडल को Rose Collection नाम दिया गया है, जिसकी कीमत से भी ज्यादा है.

Sachin Hari Legha

लग्जरी कस्टमाइजेशन के लिए मशहूर Caviar ने एक बार फिर टेक्नोलॉजी का लेवल बढ़ाते हुए iPhone 17 Pro का एक खास एडिशन लॉन्च किया है. वहीं यह नया मॉडल दिखने में जितना शानदार लग रहा, उतना ही शानदार इसका प्राइस भी है. बता दें, कंपनी ने इस मॉडल को Rose Collection नाम दिया गया है. इस सीरीज में चार लिमिटेड एडिशन मॉडल शामिल हैं Pink Lotus, Queen of Thorns, Ophelia और Sex and the City जिन्हें खासतौर पर प्रीमियम कस्टमर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

18 कैरेट सोना और असली हीरे 

इस कलेक्शन की सबसे बड़ी खासियत इसका ज्वेलरी जैसा डिजाइन है. फोन के बॉडी में 18 कैरेट सोना, असली हीरे और कई प्रीमियम मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है. खासतौर पर Pink Lotus वर्जन को इस सीरीज का सबसे महंगा और एक्सक्लूसिव मॉडल माना जा रहा है, जिसमें 84 नैचुरल डायमंड और 999 गोल्ड प्लेटिंग का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा mother-of-pearl और हैंडमेड कारीगरी इसे एक आर्ट पीस जैसा लुक देती है. 

कितनी है इसकी कीमत 

कीमत की बात करें तो इस लग्जरी सीरीज की शुरुआती कीमत करीब 8,200 डॉलर यानी लगभग 7.7 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 20,000 डॉलर यानी करीब 19 लाख रुपये से भी ज्यादा है. सबसे महंगे Pink Lotus मॉडल की कीमत लगभग 19 लाख रुपये बताई जा रही है. अन्य वेरिएंट भी थोड़े सस्ते जरूर हैं, लेकिन उनकी कीमत भी लाखों में ही है.

इस कलेक्शन की एक्सक्लूसिविटी बनाए रखने के लिए हर मॉडल को लिमिटेड नंबर्स  में तैयार किया गया है. Pink Lotus के केवल 14 यूनिट्स बनाए गए हैं, जबकि Ophelia के 19 और बाकी मॉडल्स के लगभग 99-99 यूनिट्स ही उपलब्ध होंगे.

टेक्नोलॉजी और फीचर्स

अगर फीचर्स की बात करें तो यह फोन टेक्नोलॉजी के मामले में भी काफी पावरफुल है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल के तीनों सेंसर शामिल हैं. इसके अलावा 6.3 इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले, 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट और Apple का लेटेस्ट A19 Pro चिपसेट इसे परफॉर्मेंस के मामले में भी बेहतरीन बनाता है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag