लोगों के लिए सुनहरा मौका, Flipkart सेल में 11,000 रुपए सस्ता मिलेगा iPhone 17
फ्लिपकार्ट ‘सासा लेले सेल’ के दौरान iPhone 17 की कीमत में करीब 11,000 रुपये तक की बचत ग्राहकों के लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है.

नई दिल्ली: अगर आप लंबे समय से नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे आपके लिए एक अच्छी खबर है. बता दें, फ्लिपकार्ट अपनी ‘सासा लेले सेल’ के चलते iPhone 17 पर स्पेशल ऑफर्स देने जा रहा है. इस सेल के चलते ग्राहक इस प्रीमियम स्मार्टफोन को पहले की तुलना में काफी कम कीमत पर खरीद सकते है. लेकिन ये सेल कब से शुरू हो रही है चलिए जानते है.
कब शुरू होगी सेल
फ्लिपकार्ट के मुताबिक, यह सेल 9 मई से शुरू होगी, जबकि प्लेटफॉर्म के प्लस और ब्लैक मेंबर्स को 24 घंटे पहले यानी 8 मई से ही इस डील का फायदा उठाने का मौका मिलेगा. वहीं इस सेल के दौरान iPhone 17 की कीमत घटकर करीब 71,900 रुपये तक आ सकती है. हालांकि यह कीमत सीधे छूट के कारण नहीं, बल्कि बैंक ऑफर्स, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस को जोड़ने के बाद मिलेगी.
iPhone 17 की कीमत
iPhone 17 को भारत में लॉन्च के समय 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था और वर्तमान में भी यह लगभग इसी कीमत पर उपलब्ध है. ऐसे में सेल के दौरान करीब 11,000 रुपये तक की बचत ग्राहकों के लिए एक सुनहरा मौका हो सकता है. हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि अंतिम कीमत कई शर्तों पर निर्भर करेगी.
बैंक कार्ड ऑफर्स, पुराने फोन के एक्सचेंज मूल्य और कूपन डिस्काउंट जैसे कारक इस डील को प्रभावित करेंगे. फिलहाल फ्लिपकार्ट की ओर से सभी ऑफर्स की पूरी डिटेल्स शेयर नहीं की गई है, लेकिन उम्मीद है कि सेल शुरू होने के करीब आते-आते अधिक जानकारी सामने आ जाएगी. बता दें, इस तरह की सेल उन ग्राहकों के लिए खासतौर पर फायदेमंद होगी है, जो प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं लेकिन कीमत की वजह से रुक जाते हैं. ऐसे ऑफर्स के जरिए उन्हें बेहतर डील मिल सकती है.


