PM मोदी ने नितिन नवीन को पहनाई माला, कहा ‘आपके मार्गदर्शन से मिली जीत...’

पार्टी ने PM मोदी के स्वागत के लिए माला का इंतजाम किया था। जैसे ही अध्यक्ष नितिन नवीन उन्हें माला पहनाने आगे बढ़े, PM मोदी ने वही माला लेकर नितिन नवीन को ही पहना दी। मंच पर मौजूद सभी लोग यह नजारा देखकर तालियां बजाने लगे।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में BJP की शानदार जीत के बाद सोमवार शाम पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल था। बंगाली धोती-कुर्ता पहने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों से स्वागत किया। इस दौरान PM मोदी का एक अंदाज सबका ध्यान खींच गया। उन्होंने मंच पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन को खुद माला पहनाई और पीठ थपथपाकर जीत की बधाई दी।

जब PM ने अध्यक्ष को पहना दी माला   

आपको बताते चलें कि पार्टी ने PM मोदी के स्वागत के लिए माला का इंतजाम किया था। जैसे ही अध्यक्ष नितिन नवीन उन्हें माला पहनाने आगे बढ़े, PM मोदी ने वही माला लेकर नितिन नवीन को ही पहना दी। मंच पर मौजूद सभी लोग यह नजारा देखकर तालियां बजाने लगे।

PM मोदी ने अपने संबोधन में इस जीत का पूरा क्रेडिट पार्टी अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने के बाद ये पहले विधानसभा चुनाव थे। पीएम ने कहा, “इन चुनावों में हर कार्यकर्ता को जो मार्गदर्शन मिला, वो इस विजय में बहुमूल्य रहा है।” 

45 साल की उम्र में बने सबसे युवा अध्यक्ष   

अवगत करवाते चलें कि नितिन नवीन को इसी साल निर्विरोध BJP का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने 20 जनवरी 2026 को औपचारिक रूप से पदभार संभाला। इससे पहले 14 दिसंबर 2025 को BJP संसदीय बोर्ड ने जेपी नड्डा की जगह उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। 45 साल की उम्र में नितिन नवीन पार्टी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं।

आज का दिन ऐतिहासिक है- PM मोदी   

गौरतलब है कि कार्यक्रम में PM मोदी ने कहा, “आज का ये दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है। जब वर्षों की साधना सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो आज मैं हर भाजपा कार्यकर्ता के चेहरे पर देख रहा हूं।” 

उन्होंने कहा कि ये दिन देश के उज्ज्वल भविष्य की घोषणा का दिन है। पीएम मोदी ने कहा, “ये भरोसे का दिन है। भरोसा भारत के महान लोकतंत्र पर, परफॉर्मेंस की राजनीति पर, स्थिरता के संकल्प पर, एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना पर।” 

उपचुनाव में भी NDA का जलवा   

गौरतलब है कि PM मोदी ने बताया कि उपचुनाव के नतीजे भी बहुत उत्साहजनक रहे। महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में BJP उम्मीदवारों को जनता का आशीर्वाद मिला। उन्होंने NDA की नेता और महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को भी बड़ी जीत पर बधाई दी। PM ने कहा, “मंA इन सभी राज्यों की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।” 

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag