LPG Cylinder Price List: घरेलू से इंडस्ट्रियल सिलेंडर तक नए रेट जारी, जानिए कितना महंगा पड़ेगा आपका गैस

देश में LPG सिलेंडर के नए दाम जारी हो गए हैं. घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर दिल्ली में ₹913 और 5 किलो ₹339 में मिल रहा है, जबकि कमर्शियल 19 किलो ₹3071.5 और बड़े इंडस्ट्रियल सिलेंडर ₹69,000 तक पहुंच गए हैं.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: देशभर में एलपीजी सिलेंडरों के नए दाम जारी हो गए हैं. घरेलू उपयोग से लेकर होटल, रेस्तरां और बड़े उद्योगों तक हर तरह के सिलेंडर की कीमत अलग-अलग है. इन रेटों से आम घरेलू उपभोक्ताओं को कुछ राहत है, लेकिन कमर्शियल और इंडस्ट्रियल यूजर्स को महंगे दाम चुकाने पड़ रहे हैं. आइए जानते हैं अलग-अलग प्रकार के सिलेंडर और उनकी कीमतें.

घरेलू LPG सिलेंडर: आम परिवारों के लिए

सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर दिल्ली में ₹913 में मिल रहा है. छोटे परिवार या किराए के घरों के लिए 5 किलो का सिलेंडर सिर्फ ₹339 में उपलब्ध है. ये दोनों ही विकल्प रोजमर्रा की रसोई के लिए सस्ते और सुविधाजनक हैं.

XTRALITE सिलेंडर: हल्का और आधुनिक विकल्प

आधुनिक तकनीक से बने XTRALITE सिलेंडर अब काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. ये हल्के वजन के होते हैं, आसानी से उठाए जा सकते हैं और इनमें गैस का लेवल भी दिख जाता है. 10 किलो XTRALITE सिलेंडर की कीमत ₹652.5 है. वहीं 5 किलो के विभिन्न वेरिएंट ₹339 से ₹826 तक मिल रहे हैं. 

कमर्शियल सिलेंडर: होटल-ढाबों के लिए महंगे

होटल, रेस्तरां और ढाबों में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹3071.5 तक पहुंच गई है. Nanocut और XtraTeJ जैसे हाई-एफिशिएंसी मॉडल और भी महंगे हैं, जिनकी कीमत ₹3094 से ₹3225 के बीच है। इनकी बढ़ी हुई कीमत से छोटे व्यवसायियों पर बोझ बढ़ सकता है.

बड़े कारोबार के लिए भारी सिलेंडर

बड़े होटलों और उद्योगों में 47.5 किलो वाले सिलेंडरों का इस्तेमाल होता है. इनकी कीमत ₹7674.5 से ₹7730.5 तक है. ये सिलेंडर लंबे समय तक चलते हैं और ज्यादा गैस की जरूरत पूरी करते हैं. 

इंडस्ट्रियल बल्क सिलेंडर

सबसे बड़े 425 किलो वाले इंडस्ट्रियल सिलेंडर की कीमत ₹68707.5 से ₹69209 तक है. ये बड़े फैक्टरियों और उद्योगों में लगातार गैस सप्लाई के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं.

छोटे और पोर्टेबल सिलेंडर

यात्रा या छोटे कामों के लिए 2 किलो के पोर्टेबल सिलेंडर भी उपलब्ध हैं. इनका रिफिल रेट ₹350.5 से शुरू होता है, जबकि पूरा भरा हुआ सिलेंडर ₹1058.5 तक मिलता है.

नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर: दुकानों के लिए

दुकानों और छोटे व्यवसायों के लिए 5 किलो नॉन-डोमेस्टिक (ND) सिलेंडर की कीमत ₹810.5 (रिफिल) से ₹1770 तक है. ये घरेलू सिलेंडर से अलग कैटेगरी में आते हैं. नई कीमत सूची से साफ है कि सिलेंडर की कीमत उसकी क्षमता और उपयोग के आधार पर तय होती है.

घरेलू यूजर्स अभी भी सस्ते विकल्प पा रहे हैं, लेकिन कमर्शियल और औद्योगिक क्षेत्र में लागत काफी ज्यादा है. उपभोक्ताओं को सिलेंडर खरीदते समय सही कैटेगरी चुननी चाहिए ताकि अनावश्यक खर्च न हो.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag