गुजरात की इस कंपनी ने 20 दिनों में डबल किए निवेशकों के पैसे, अब 7 मई को होगी बोर्ड मीटिंग

गुजरात की एक शेयर कंपनी एवीआई पॉलीमर्स लिमिटेड (BSE - 539288) ने निवेशकों निवेशकों के पैसों को 20 दिन में ही डबल कर दिया है.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच के बीच जहां भारतीय शेयर बाजार की कीमतों में गिरावट दिखी जा रही है. इसी बीच गुजरात की एक शेयर कंपनी एवीआई पॉलीमर्स लिमिटेड (BSE - 539288) ने निवेशकों को एक बड़ी गुड न्यूज दी है. बता दें, शेयर बाजारों की खराब हालत के बीच कंपनी ने निवेशकों के पैसों को 20 दिन में ही डबल कर दिया है. वहीं अब कंपनी द्वारा जानकारी दी गई है कि गुरुवार, 7 मई, 2026  यानी परसों इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग  होने जा रही है. क्या है इस मीटिंग का मकसद चलिए जानते है. 

500 करोड़ की फंड रेजिंग 

बता दें, इस बोर्ड मीटिंग में रणनीतिक प्रस्ताव (Strategic Proposals) के साथ-साथ 500 करोड़ की संभावित निधि जुटाने की कोशिश जाएगी. बता दें,  एवीआई पॉलिमर्स कंपनी ने शेयर बाजारों की खराब हालत के बीच भी  20 दिन में निवेशकों का पैसा लगभग डबल कर दिया, जिसके बाद लोगों का भरोसा कंपनी की ओर बढ़ गया है. 13 अप्रैल को कंपनी का शेयर बीएसई में 11.16 रुपये पर था. वहीं 5 फरवरी यानी आज इसका नाम दोगुना होकर 22 रुपये पहुंच गया है. 

बोर्ड मीटिंग का लक्ष्य 

कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि उसके निदेशक मंडल की बैठक अगले गुरुवार को निर्धारित है. इस बैठक के दौरान, निदेशक मंडल पूंजी जुटाने के विभिन्न विकल्पों का मूल्यांकन करेगा, जैसे कि योग्य संस्थागत प्लेसमेंट (क्यूआईपी), तरजीही निर्गम, निजी प्लेसमेंट या स्वीकृत मार्गों का संयोजन, जो आवश्यक नियामक और शेयरधारक अनुमोदनों के अधीन होगा.

वहीं प्रस्तावित लेनदेन, जिसका सांकेतिक मूल्यांकन लगभग 500 करोड़ है, उचित जांच-पड़ताल और अंतिम समझौतों पर हस्ताक्षर होने के अधीन है. कंपनी ने कहा कि इस धन जुटाने का उद्देश्य कंपनी की वित्तीय स्थिति को मजबूत करना, परिचालन क्षमताओं को बढ़ाना और नए एवं उच्च मूल्य वाले क्षेत्रों में विस्तार को समर्थन देना है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag