लॉन्च से पहले लीक हुआ Sony Xperia 1 VIII, कीमत और फीचर्स ने बढ़ाई चर्चा
Sony का आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xperia 1 VIII लॉन्च से पहले ही लीक हो गया है. Amazon जर्मनी पर सामने आई जानकारी में इसकी संभावित कीमत, डिजाइन और कैमरा फीचर्स को लेकर कई बड़े खुलासे हुए हैं.

नई दिल्ली: सोनी का आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन Sony Xperia 1 VIII लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन कुछ समय के लिए Amazon जर्मनी पर लिस्ट हुआ था, जहां से इसके डिजाइन, संभावित कीमत और फीचर्स से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आईं.
हालांकि बाद में यह लिस्टिंग हटा दी गई, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Sony Xperia 1 VIII की वैश्विक बिक्री 26 जून 2026 से शुरू हो सकती है. प्रीमियम सेगमेंट में आने वाला यह फोन हाई-एंड फीचर्स और प्रोफेशनल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जा सकता है.
Sony Xperia 1 VIII की संभावित कीमत
लीक जानकारी के मुताबिक, Sony Xperia 1 VIII की कीमत जर्मनी में EUR 1,868.99 बताई जा रही है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 2.08 लाख रुपये होती है.
वहीं ब्रिटेन में इसकी संभावित कीमत GBP 1,728 यानी लगभग 2.22 लाख रुपये बताई गई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पैकेज में Sony के प्रीमियम WH-1000XM6 वायरलेस हेडफोन्स भी शामिल हो सकते हैं, जिससे फोन की वास्तविक कीमत अलग हो सकती है.
तीन प्रीमियम कलर ऑप्शन में आ सकता है फोन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xperia 1 VIII को गार्नेट रेड, ग्रेफाइट ब्लैक और लोलाइट सिल्वर जैसे तीन रंग विकल्पों में लॉन्च किया जा सकता है.
ऑनलाइन सामने आए CAD रेंडर्स में फोन का लंबा और स्लिम डिजाइन दिखाई दिया है, जो Sony की पहचान माना जाता है. इसके साथ बॉक्सी रियर कैमरा मॉड्यूल और ट्रिपल कैमरा सेटअप भी देखा गया है.
From online gaming to streaming and beyond, Xperia 1 VII has your back. Powered by the @Snapdragon 8 Elite Mobile Platform, Xperia also houses a vapour chamber cooler to minimise overheating, so you can stay in the zone.https://t.co/oyBsfBeDjf#SonyXperia #Xperia1VII… pic.twitter.com/SxPySTe3Ix
— Sony | Xperia (@sonyxperia) May 3, 2026
120Hz OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद
Sony Xperia 1 VIII में 6.5 इंच का फुल-HD+ OLED डिस्प्ले दिए जाने की संभावना है. रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग अनुभव बेहतर हो सकता है.
हालांकि चिपसेट को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसमें फ्लैगशिप-लेवल प्रोसेसर दे सकती है.
ट्रिपल कैमरा सेटअप पर रहेगा फोकस
फोटोग्राफी के लिए Xperia 1 VIII में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है. इसमें 24mm का मुख्य कैमरा, 16mm का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 70mm का टेलीफोटो सेंसर शामिल हो सकता है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कैमरा सेटअप उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो स्मार्टफोन से प्रोफेशनल क्वालिटी फोटोग्राफी करना पसंद करते हैं.
लॉन्च को लेकर बढ़ी उत्सुकता
Amazon जर्मनी पर सामने आई लिस्टिंग के बाद Sony Xperia 1 VIII को लेकर टेक बाजार में उत्सुकता काफी बढ़ गई है. हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.


