6 महीने बाद क्यों याद आया जाति वाला आरोप? पलाश मुच्छल के वकील ने शिकायतकर्ता को सुनाई खरी-खोटी, एक्टर को लेकर दी सफाई

लाश मुच्छल पर जाति संबंधी टिप्पणी का नया केस दर्ज होने पर उनके वकील ने सफाई देते हुए कहा कि आरोप लगाने वाले के इरादे सही नहीं हैं और यह सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया जा रहा है.

Sonee Srivastav

नई दिल्ली: क्रिकेटर स्मृति मंधाना के एक्स पलाश मुच्छल शादी टूटने के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं. पहले उन पर स्मृति को धोखा देने और आर्थिक धोखाधड़ी के आरोप लगे, अब उनपर जाति संबंधी टिप्पणी का नया केस दर्ज हुआ है. केस दर्ज होने के बाद इन आरोपों पर पलाश के वकील ने सफाई दी है. 

वकील का तीखा जवाब

पलाश के वकील ने कहा कि आरोप लगाने वाले व्यक्ति के इरादे साफ नहीं हैं. उन्होंने पूछा, “अगर घटना 22 नवंबर को हुई थी तो अब मई का महीना चल रहा है. इतने महीनों तक शिकायत क्यों नहीं की गई?”

वकील ने आगे कहा कि पहले ये व्यक्ति केवल आर्थिक मुद्दों पर बात कर रहे थे. जाति वाला मुद्दा अचानक अब उठाया गया है. इससे साफ पता चलता है कि यह पब्लिसिटी और दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है. हम लीगली इस मामले का जवाब देंगे.

वकील ने इसे 'प्रेशर टैक्टिक' बताया 

वकील ने आरोप लगाया कि यह प्रेशर टैक्टिक है. उन्होंने कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट ने मानहानि के मामले में उन्हें दो बार समन भेजा, लेकिन वे कोर्ट में नहीं आए. अब हम पर दबाव बनाने के लिए उन्होंने यह झूठा अत्याचार का केस दर्ज कराया है.

क्या है पलाश पर नया आरोप?

बुधवार को खबर आई कि पलाश मुच्छल पर शेड्यूल कास्ट और शेड्यूल ट्राइब्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता विज्ञान प्रकाश माने स्मृति मंधाना के बचपन के दोस्त हैं.

शिकायत के अनुसार, 22 नवंबर को सांगली-आस्था रोड के टोल प्लाजा पर बहस के दौरान पलाश ने जाति को लेकर आपत्तिजनक शब्द कहे. पुलिस ने सेक्शन 3(1), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. 

पहले भी लगे थे गंभीर आरोप

विज्ञान प्रकाश माने पहले भी पलाश पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं. शादी टूटने के समय उन्होंने दावा किया था कि शादी के फंक्शन में पलाश को दूसरी लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया था.

उन्होंने मीडिया को बताया था कि उस वक्त भारतीय महिला क्रिकेटरों ने पलाश को खूब मारा. माने ने पलाश पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस भी दर्ज कराया है और दावा किया है कि उनके पास मजबूत सबूत हैं.

पलाश मुच्छल का पक्ष

पलाश मुच्छल ने अब तक सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है. उन्होंने इन्हें बकवास और झूठ बताया है. वर्तमान में दोनों पक्षों के बीच कानूनी लड़ाई चल रही है. पलाश के वकील का कहना है कि वे सभी आरोपों का मुकाबला करेंगे और सच्चाई सामने लाएंगे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag