पवन सिंह को तलाक देना पड़ेगा महंगा? पत्नी ने मांगे 10 करोड़ रुपये, बोली 'उन्हें शादी नहीं करने दूंगी'

भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा झगड़ा अब तलाक तक पहुंच गया है. ज्योति सिंह ने बताया कि उन्होंने पवन सिंह से एलिमनी के तौर पर 10 करोड़ रुपये मांगे हैं.

JBT Desk
Edited By: JBT Desk

भोजपुरी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा झगड़ा अब तलाक तक पहुंच गया है. ज्योति सिंह ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पवन सिंह से एलिमनी के तौर पर 10 करोड़ रुपये मांगे हैं. ज्योति ने यूट्यूब चैनल सूर्या भाई पर हुई इस बातचीत में अपनी भावनाएं शेयर कीं. ज्योति ने इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने शुरुआत में पवन सिंह से 3 करोड़ रुपये मांगे थे लेकिन पवन ने यह रकम लेने से मना कर दिया और सिर्फ 50 लाख रुपये ऑफर किए. ज्योति ने सवाल उठाया कि 50 लाख रुपये में आजकल दो कमरों का घर भी नहीं मिलता. 

पत्नी ने मांगे 10 करोड़ रुपये

ज्योति सिंह ने कहा कि लोगो को दिख रहा हैं कि मैंने 10 करोड़ रुपये मांगे हैं. ज्योति ने यह भी कहा कि पवन सिंह को 3 करोड़ रुपये देने में आठ साल लग गए इसलिए उन्होंने कोर्ट में 10 करोड़ रुपये की मांग की है. ज्योति ने कहा कि मेरी सोच यह है कि अगर 3 करोड़ रुपये देने में 8 साल लगेंगे तो 10 करोड़ रुपये का केस 15 साल तक खिंचेगा. मैं न तो दोबारा शादी करना चाहती हूं और न ही उसे करने दूंगी. ज्योति ने आगे बताया कि अब उसे शादी से डर लगता है। ज्योति ने कहा, 'मैंने जो ट्रॉमा झेला है, उसने मुझे शादी से डरा दिया है. अगर मुझे जिंदगी शुरू करनी होती तो मैं बहुत पहले कह देती.

पवन सिंह पर लगाया आरोप

पवन सिंह पर आरोप लगाते हुए उसने कहा कि अगर वे साथ नहीं रहना चाहते थे तो वे शुरू में ही अलग हो जाते. उसने उसकी जिंदगी के 8 साल बर्बाद कर दिए. ज्योति ने यह भी बताया कि पवन तलाक के पेपर्स पर साइन करने के लिए तैयार है लेकिन वह इसे रोक रही है.

पवन सिंह की पर्सनल लाइफ

पवन सिंह की पहली पत्नी प्रिया कुमारी सिंह थी. उन्होंने 2014 में शादी की लेकिन 2015 में प्रिया का निधन हो गया. तीन साल बाद पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दोबारा शादी की. उनकी शादी ज्यादा दिन नहीं चली और अब वे तलाक के प्रोसेस में हैं. यह पूरा मामला भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया है. ज्योति सिंह के बयानों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag