पत्नी की लाश के पास दहाड़ें मारकर रो रहा था पति, फिर बेटी ने खोला ऐसा राज सूनकर दहल जाएंगे आप

मेरठ से एक दिल देहला देने वाली खबर सामने आ रही है. पति ने पत्नी की हत्या की और उसके बाद लाश के पास बैठकर अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए रोता रहा. ऐसा लग रहा था कि कातिल कोई और है, और वह आदमी अपनी पत्नी को खोने के गम में डूबा हुआ है.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. एक कातिल हत्या करने के बाद लाश के पास बैठकर अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए रोता रहा. उसकी चीखें इतनी तेज थी कि ऐसा लग रहा था कि कातिल कोई और है, और वह आदमी अपनी पत्नी को खोने के गम में डूबा हुआ है. जब आरोपी पति जोर-जोर से रो रहा था, तो उसे हजारों लोगों की भीड़ ने घेर लिया था. उसे इस बात का कोई डर नहीं था कि अगर राज खुल गया तो क्या होगा. हालांकि, आखिर में उसकी अपनी 6 साल की बेटी ने ही राज खोल दिया. 

क्या है पूरी घटना

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना इलाके के मजीद नगर में कौशर की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या बेरहमी से की गई. घटनास्थल पर लाश और खून के धब्बे देखकर हर कोई डर गया. घर पर तीन बेटियां रो रही थी और सैकड़ों लोग मौजूद थे. अब सवाल यह था कि कौशर को किसने और क्यों मारा? हर कोई यही कह रहा था कि जालिम ने कौशर को कितनी बेरहमी से मारा है.

पेपर कटर से किया वार किया

कौशर की हत्या के समय उसका पति शाकिब बाजार में था. वह ई-रिक्शा भी चलाता है और रेहड़ी भी लगाता है. जैसे ही शाकिब घर पहुंचा, भीड़ देखकर वह डर गया. पत्नी की लाश देखकर वह चीख-चीखकर रोने लगा और वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए. शाकिब के परिवार और जिस घर में वह रहता था, वहां के किराएदारों ने किसी तरह उसे ढांढस बंधाया. इस हत्या से हर कोई डरा हुआ था.

SP बच्चियों को दुलारते दिखे

मेरठ के SP सिटी विनायक गोपाल भोंसले अचानक हत्या की जगह पर पहुंचे. घटनास्थल का मुआयना करने के बाद जैसे ही उन्होंने शाकिब की दोनों बेटियों को चुपचाप रोते हुए देखा. SP सिटी लड़कियों के पास गए और जमीन पर बैठकर उन्हें दुलारने लगे और बच्चों की तरह उनसे बातें करने लगे. ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. हर कोई हैरान था कि इतने बड़े पुलिस अफसर जमीन पर बैठकर लड़कियों का दुख कैसे बांट सकते हैं. SP सिटी की खूब तारीफ हुई. मेरठ के SP सिटी विनायक गोपाल भोंसले को बस यहीं से एक सुराग मिला, जो उन्हें कातिल तक पहुंचाने के लिए काफी था.

पति ही निकला कातिल

शक को यकीन में बदलने में बस कुछ ही घंटे लगे और कातिल पकड़ा गया. यह कातिल कोई और नहीं बल्कि कौशर का पति शाकिब निकला. वह कौशर की लाश के पास मगरमच्छ के आंसू बहा रहा था, और उसके नकली आंसुओं ने कत्ल का राज खोल दिया. शाकिब ने पेपर कटर से अपनी पत्नी कौशर का गला रेत दिया था. यह मर्डर इसलिए किया गया क्योंकि शाकिब का किसी दूसरी औरत के साथ नाजायज रिश्ता था और कौशर इसका विरोध करती थी.

मेरठ के SP सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पुलिस आखिर में कातिल पति शाकिब तक कैसे पहुंची. जब शाकिब ने अपनी पत्नी कौशर का मर्डर किया तो उसकी दोनों बेटियों ने यह सब देखा. जब दोनों बेटियों ने सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस विनायक गोपाल भोंसले को एक ही जवाब दिया तो एक नई कहानी बन गई. फिर उन्होंने दो महिला इंस्पेक्टरों को दोनों लड़कियों के साथ छोड़ दिया और दो कांस्टेबल परिवार के सदस्यों के तौर पर उनके साथ रहे. 

जब लड़कियों से दोबारा पूछा गया कि उनकी मां को किसने मारा तो उन्होंने अपनी कहानी बदल दी. उन्होंने कहा कि उनके पिता ने उनकी मां को मारा है. जब वे सुबह उठीं तो उनके पिता उनकी मां के साथ थे और जब उनके पिता चले गए तो उनकी मां खून से लथपथ थीं. उनके पिता ने उनसे कहा था कि अगर कोई पूछे तो वे उन्हें बता दें कि एक चोर सीढ़ियों से ऊपर आया था. वहां से हत्या का मामला स्पष्ट हो गया और कौशर का हत्यारा पति शाकिब पकड़ा गया.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag