CBSE Class 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट हुए जारी, लड़कियों ने मारी बाजी
सीबीएसई 12वीं के परिणाम जारी कर दिए गए है, जिसे विद्यार्थी सीबीएसई की ऑफिसियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जा कर चेक कर सकते हैं.

नई दिल्ली: सीबीएसई 12वीं के परिणाम जारी कर दिए गए है, जिसे विद्यार्थी सीबीएसई की ऑफिसियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जा कर चेक कर सकते है. इसके अलावा विद्यार्थी cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, DigiLocker और UMANG पर भी अपने परिणाम देख सकते है. बता दें, इस बार कुल 18.5 लाख छात्रों ने बोर्ड की परीक्षा दी थी और अब छात्रों का रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो चुका है. इसी बीच चलिए जानते है कि इस बार लड़को और लड़कियों में से किसने 12वीं के परिणाम में बाजी मारी है?
किसने मारी बाजी
सामने आई जानकारी के अनुसार, 12वीं के परिणामों में लड़कियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया. इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 82.13 प्रतिशत दर्ज किया गया. वहीं ट्रांसजेंडर छात्रों का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा, जो एक बड़ी अचीवमेंट है.
कैसे करें डाउनलोड
- रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
- इसके बाद होमपेज पर दिए गए कक्षा 12 परिणाम लिंक पर क्लिक करना होगा.
- फिर रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी दर्ज कर लॉग इन करना होगा.
- लॉग इन के बाद छात्रों का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.
DigiLocker पर कैसे चेक करें CBSE Class 12th Result
- डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट (https://www.digilocker.gov.in/) पर जाएं या डिजिलॉकर ऐप ओपन करें.
- अपने रोल नंबर या आधार कार्ड से लॉग इन करें.
- मोबाइल नंबर आए ओटीपी को डाले.
- “Issued Documents" सेक्शन में जाएं.
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBD) को सेलेक्ट करें.
- "कक्षा 12वीं मार्कशीट 2026" पर क्लिक करें.
- रोल नंबर और पासिंग ईयर डालें और सबमिट करें.
- डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते है.
UMANG पर कैसे चेक करें CBSE Class 12th Result
- सबसे पहले UMANG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या अपने फोन में UMANG ऐप खोलें.
- इसके बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से लॉग इन करें.
- मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज कर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करें.
- लॉग इन होने के बाद शिक्षा सेवाओं के सेक्शन में जाकर “CBSE” सर्च करें.
- अब “CBSE Class XII Result 2026” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें.
- रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर, स्कूल कोड और जन्मतिथि जैसी जरूरी जानकारी भरें.
- सभी डिटेल्स जमा करने के बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी.
भारी संख्या में छात्रों के रिजल्ट चेक करने से वेबसाइट क्रैश जैसे समस्यां हो सकती है, तो कुछ वक्त इंतजार करे और फिर दोबारा कोशिश करें.
पिछले साल के मुकाबले कैसे रहा रिजल्ट
बता दें, इस बार सीबीएसई का कुल पास प्रतिशत 85.20 फीसदी दर्ज किया गया है, जो पिछले कुछ सालों की तुलना में कम रहा. बीते साल 12वीं का परिणाम 87.98 प्रतिशत रहा था, जबकि उससे पहले भी सफलता दर लगातार 87 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई थी. ऐसे में इस बार करीब तीन प्रतिशत गिरावट हुई है.


