Maharashtra SSC 10th Result 2026: महाराष्ट्र SSC 10वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, यहां चेक करें चेक और मार्कशीट डाउनलोड
महाराष्ट्र SSC 10वीं का रिजल्ट आज घोषित हो गया है. आप घर बैठे आसानी से परिणाम चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको इस लेख में आधिकारिक वेबसाइट का लिंक दिया गया है.

मुंबई: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने SSC यानी कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 आज घोषित कर दिया है. लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. बोर्ड ने यह रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी किया है.
रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें
छात्र अपना रिजल्ट दो मुख्य आधिकारिक वेबसाइटों पर आसानी से देख सकते हैं, पहला maharashtra.gov.in और दूसरा sscresult.mahahsscboard.in पर देख सकते हैं.
स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
- ऊपर दी गई किसी भी वेबसाइट पर जाएं.
- SSC Result 2026 या Scorecard PDF लिंक पर क्लिक करें.
- अपना एप्लीकेशन नंबर या सीट नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
- सबमिट बटन दबाएं, मार्कशीट स्क्रीन पर दिख जाएगी.
- मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें.
10वीं की मार्कशीट में क्या-क्या जानकारी होगी
- छात्र-छात्रा का पूरा नाम
- पिता और माता का नाम
- स्कूल का नाम और कोड
- रोल नंबर / सीट नंबर
- प्रत्येक विषय में प्राप्त थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक
- कुल प्राप्त अंक और प्रतिशत
- ग्रेड और पास/फेल स्थिति
यह मार्कशीट आगे 11वीं एडमिशन, कॉलेज प्रवेश और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी.
रिजल्ट देखने के अन्य आसान तरीके
SMS के माध्यम से: मोबाइल पर मैसेज लिखें – MHSSC (स्पेस) आपका सीट नंबर और इसे 57766 पर भेज दें. कुछ सेकंड में रिजल्ट उसी नंबर पर आ जाएगा.
DigiLocker ऐप से: DigiLocker ऐप डाउनलोड करें, अकाउंट लॉगिन करें और MSBSHSE SSC 10वीं विकल्प चुनकर आसानी से मार्कशीट डाउनलोड करें.
UMANG ऐप से: UMANG ऐप में MSBSHSE सेक्शन में जाकर भी रिजल्ट देखा जा सकता है.
ग्रेडिंग सिस्टम
- Distinction (प्रथम श्रेणी में उत्कृष्ट): 75% और उससे अधिक
- First Division: 60% से 74%
- Second Division: 45% से 59%
- Pass Grade: 35% से 44%
- Failed: 35% से कम
अब छात्रों के सामने आगे का रास्ता
रिजल्ट आने के बाद पास छात्र 11वीं कक्षा के एडमिशन के लिए तैयार हो सकते हैं. बोर्ड और राज्य सरकार जल्द ही एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी जारी करेगी. जिन छात्रों को अपने अंकों पर संदेह हो, वे पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) या उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं. फेल हुए छात्र पूरक परीक्षा (Supplementary Exam) के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.


