तमिलनाडु 12वीं का रिजल्ट हुआ घोषित, जानें कैसे करें चेक

तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय ने आज 12वीं का परिणाम 2026 घोषित कर दिया है. छात्र रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड जल्द ही उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर्स की सूची और जिला-वार प्रदर्शन जारी करेगा.

Sonee Srivastav

Tamil Nadu 12th Result 2026: तमिलनाडु सरकारी परीक्षा निदेशालय (TNDGE) ने आज शुक्रवार 8 अप्रैल को उच्च माध्यमिक (12वीं) परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. राज्य भर के लाखों छात्र-छात्राओं ने इस नतीजे का बेसब्री से इंतजार किया था. आइए जानते हैं रिजल्ट कैसे और कहां आसानी से चेक कर सकते हैं. 

परिणाम कैसे और कहां चेक करें 

छात्र अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं जैसे -tnresults.nic.in. dge.tn.gov.in अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि डालकर सबमिट करें. मार्कशीट तुरंत स्क्रीन पर आ जाएगी.  

वैकल्पिक तरीके

परिणाम जारी होते ही वेबसाइटों पर भारी ट्रैफिक के कारण सर्वर धीमा हो गया है. इसलिए DigiLocker का इस्तेमाल करें तो बेहतर रहेगा.

मार्कशीट में शामिल मुख्य डिटेल्स

  • छात्र का नाम और रोल नंबर  
  • विषयवार थ्योरी और प्रैक्टिकल अंक  
  • कुल अंक, प्रतिशत और पास/फेल स्थिति  
  • आगे की पढ़ाई के लिए योग्यता विवरण

यह मार्कशीट कॉलेज एडमिशन, काउंसलिंग और अन्य प्रवेश प्रक्रियाओं के लिए जरूरी है.

पाससिंग प्रतिशत और टॉपर्स की सूची

बोर्ड जल्द ही कुल उत्तीर्ण प्रतिशत, लड़के-लड़कियों का प्रदर्शन और जिला-वार रिजल्ट जारी करेगा. इस बार सरकारी स्कूलों के अच्छे परिणाम आने की उम्मीद है. टॉपर्स की सूची और विषयवार सबसे ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों के नाम भी शीघ्र घोषित किए जाएंगे.

अब आगे क्या करें

पास छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल, आर्ट्स, कॉमर्स आदि कोर्सेस में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू कर दें. जिन्हें अंकों पर संदेह हो, वे पुनर्मूल्यांकन, उत्तर पुस्तिका की कॉपी या पूरक परीक्षा (Supplementary) के लिए आवेदन कर सकते हैं. उच्च शिक्षा विभाग जल्द काउंसलिंग कार्यक्रम शुरू करेगा.

परिणाम दिवस पर छात्रों में उत्साह के साथ-साथ चिंता भी दिखी. कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर अपनी सफलता साझा की, तो कुछ ने बेहतर अंक के लिए मेहनत जारी रखने का संकल्प लिया. 

नोट: आधिकारिक वेबसाइट पर ही रिजल्ट चेक करें. फर्जी वेबसाइटों से बचें.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag