महुआ मोइत्रा को इंडिगो की फ्लाइट में ‘चोर चोर’ कहकर बुलाया गया, सांसद ने दर्ज कराई शिकायत
उन्होंने इस घटना को उत्पीड़न बताया और कहा कि फ्लाइट के दौरान वह खुद को बिल्कुल सुरक्षित महसूस नहीं कर रही थीं. उनका कहना था कि इस अनुभव ने न सिर्फ उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया, बल्कि यात्रा के पूरे माहौल को भी डर और असहजता से भर दिया.

महुआ मोइत्रा ने इंडिगो की एक फ्लाइट में अपने साथ हैरासमेंट का आरोप लगाते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. टीएमसी सांसद ने दावा किया कि दिल्ली जा रही फ्लाइट में कुछ लोगों ने उनके खिलाफ राजनीतिक नारेबाजी की और मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड किया.
टीएमसी सांसद के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब विमान लैंड कर चुका था, लेकिन यात्रियों के उतरने के लिए दरवाजे नहीं खुले थे. उन्होंने कहा कि इस दौरान कुछ लोगों ने जोर-जोर से नारे लगाए, जिससे उनकी सुरक्षा और गरिमा प्रभावित हुई.
‘चोर-चोर’ के नारे लगाने का आरोप
महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि यह घटना इंडिगो की फ्लाइट 6E 719 में हुई. उन्होंने आरोप लगाया कि विमान के लैंड होने के बाद कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. चोर चोर, टीएमसी चोर, पिशी चोर, भाईपो चोर (चोर, चोर, टीएमसी चोर है, चाची चोर है, भतीजा चोर है) भीड़ ने नारे लगाए. ये नारे टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी को लेकर लगाए गए. इस दौरान सांसद को जय श्री राम के नारे भी सुनने पड़े.
महुआ मोइत्रा ने कहा, यह कोई ‘नागरिकों का गुस्सा’ नहीं है. यह उत्पीड़न है और विमान में मेरी सुरक्षा का उल्लंघन है. किसी भी हालत में ये बदमाश विमान के अंदर इस तरह का उत्पीड़न करके बच नहीं सकते.
ALERT! i travelled to Delhi today on official work to attend meeting of Parliamentary Standing Committee on Defence. Was on seat 1F on 6E 719. 4-6 men boarded in a group & leered at me & went to back of plane. When flight landed & before doors opened this is what they did &… pic.twitter.com/QE0SwrUY8I
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 7, 2026
‘यह बीजेपी की संस्कृति है’
टीएमसी सांसद ने एक अन्य पोस्ट में कहा, यह भाजपा की संस्कृति है. इसमें आश्चर्य की क्या बात है? उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्होंने इस मामले को नजरअंदाज किया और संसदीय बैठक में हिस्सा लिया. हालांकि, बाद में घटना का वीडियो ऑनलाइन देखने के बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से इस पर प्रतिक्रिया देने का फैसला किया.
DGCA में की गई शिकायत में क्या कहा गया ?
DGCA को भेजी गई शिकायत में महुआ मोइत्रा ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने पक्षपातपूर्ण प्रकृति के राजनीतिक नारों का लगातार और जोर-जोर से जाप किया जा रहा था, जिसका स्पष्ट उद्देश्य मेरी राजनीतिक संबद्धता के कारण मुझे डराना और अपमानित करना था.
उन्होंने शिकायत में यह भी कहा कि आरोपियों ने राजनीतिक रूप से आवेशित नारे और उद्घोष जिनका स्पष्ट उद्देश्य और प्रभाव मेरी राजनीतिक संबद्धता के आधार पर मुझे कलंकित करना था. मेरे प्रति व्यक्तिगत दुर्व्यवहार, उपहास, गाली-गलौज और लैंगिक अपशब्द, जिनमें उकसाने, डराने और अपमानित करने के उद्देश्य से की गई टिप्पणियां शामिल थीं. मेरी सहमति के बिना मोबाइल उपकरणों पर मेरी रिकॉर्डिंग करना, साथ ही जहाज पर सवार अन्य लोगों को भी इस तरह की बदतमीजी में शामिल होने के लिए उकसाना - एक ऐसी परिस्थिति जो दृढ़ता से संकेत देती है कि यह व्यवहार पूर्वनिर्धारित था और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के लिए था.
So here is the official complaint @IndiGo6E and @RamMNK @DGCAIndia - please inform me of action taken. Regards. (1/2) pic.twitter.com/93tRx6izp4
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) May 7, 2026
इंडिगो क्रू पर भी उठाए सवाल
महुआ मोइत्रा ने एयरलाइन स्टाफ की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि केबिन क्रू वे निष्क्रिय दर्शक बने रहे. और घटना के दौरान किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया.
सांसद ने DGCA से मांग की कि इंडिगो को 48 घंटे के भीतर अनियंत्रित व्यवहार को लेकर पायलट-इन-कमांड की ओर से शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया जाए. साथ ही उन्होंने अनिवार्य 30 दिनों की अवधि के भीतर आंतरिक समिति गठित करने की मांग भी की.
उन्होंने इंडिगो और फ्लाइट में मौजूद सभी केबिन क्रू सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की भी मांग की, ताकि यह स्पष्ट किया जा सके कि उन्होंने वे अपने वैधानिक दायित्वों को पूरा करने में विफल रहे. फिलहाल, इंडिगो की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.


