इंदौर में बड़ा हादसा: सुपर कॉरिडोर पर बेकाबू रफ्तार ने ली दो जानें, पढ़ें रिपोर्ट

पुलिस ने बताया कि मंदसौर का 25 साल का अकरम अपनी दोस्त पायल झावा के साथ बाइक पर निकला था। उनके साथ दूसरी बाइक पर वैष्णवी और आदित्य भी थे। चारों पहले विजयनगर गए, फिर सुपर कॉरिडोर पहुंचे।

Sachin Hari Legha

नई दिल्ली: बीते शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे इंदौर के सुपर कॉरिडोर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। लवकुश चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक रेलिंग से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक चला रही युवती 35 फीट नीचे जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे युवक को भी गंभीर चोटें आईं। उसे अस्पताल ले जाया गया, पर शनिवार को इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

कैसे हुआ हादसा? 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि मंदसौर का 25 साल का अकरम अपनी दोस्त पायल झावा के साथ बाइक पर निकला था। उनके साथ दूसरी बाइक पर वैष्णवी और आदित्य भी थे। चारों पहले विजयनगर गए, फिर सुपर कॉरिडोर पहुंचे।

वहां कुछ फोटो खींचने के बाद ये लोग वापस लौट रहे थे। लवकुश चौराहे के पास पायल की बाइक अचानक बेकाबू होकर ब्रिज की रेलिंग से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि पायल उछलकर नीचे सर्विस रोड पर गिर गई। उसकी तुरंत मौत हो गई।

अकरम सड़क पर दूर जा गिरा और उसके सिर में गहरी चोट लगी। प्रत्यक्षदर्शी वैष्णवी ने बताया कि हादसे के बाद बाइक करीब 100 फीट तक घिसटती चली गई। दोनों सड़क पर बेसुध पड़े थे। अकरम कुछ बोल भी नहीं पा रहा था। वहां से गुजर रहे ट्रक ड्राइवरों की मदद से उसे पानी पिलाया गया और एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस की जांच में क्या सामने आया? 

शुरुआती जांच में पुलिस ने तेज रफ्तार को हादसे की बड़ी वजह माना है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और अफरा तफरी मच गई। पायल मूल रूप से शाजापुर जिले के कालापीपल की रहने वाली थी। वह फिलहाल इंदौर के भमौरी इलाके में किराए से रह रही थी।

अकरम मंदसौर का निवासी था। दोनों एक बीपीओ कंपनी में साथ काम करते थे। वैष्णवी के मुताबिक पायल ही बाइक चला रही थी और दोनों उनकी बाइक से आगे निकल गए थे। कुछ ही देर में हादसा हो गया।

सुपर कॉरिडोर पर रफ्तार बनी खतरा  

गौरतलब है कि यह इलाका रात के समय अक्सर सुनसान रहता है, जिस वजह से युवा यहां तेज रफ्तार में बाइक चलाते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि स्पीड लिमिट का ध्यान रखें। एक पल की लापरवाही दो परिवारों पर भारी पड़ गई।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag