कौशांबी में मिट्टी का टीला बना काल, मां-बेटी समेत 3 की मौत
कौशांबी से एक दिल देहला देने वाली घटना सामने आई है. बता दे कि गांव में सुबह अचानक मिट्टी का टीला ढहने से 12 लोग दब गए तो वहीं मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई.

सदर तहसील क्षेत्र के चक थनबा गांव में सुबह मिट्टी का टीला अचानक ढहने से 12 लोग दब गए. मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया. यह हादसा उस समय हुआ जब तालाब से मिट्टी निकालने का काम चल रहा था. अचानक टीला ढह गया, जिससे सभी लोग दब गए. मौके पर चीख-पुकार मच गई. आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े, जिससे अफरा-तफरी मच गई.
तीन लोगों की हुई मौत
रसोई की सफाई के लिए मिट्टी खोदने गई मां-बेटी समेत तीन लोगों की टीला ढहने से मौत हो गई. इस घटना में तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को बचाने के लिए गांव वाले और पुलिस मिलकर काम कर रहे हैं. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया जा रहा है. मृतकों की पहचान उत्तरा देवी, गीता देवी और बिट्टी के रूप में हुई है.
गांव में मची अफरा-तफरी
शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. यह हादसा मंझनपुर तहसील के चकथमा गांव में हुआ. चीख-पुकार सुनकर गांव वाले फावड़े लेकर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला. घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हर संभव मदद का भरोसा दिया.
अचानक ढह गया टीला
जब सभी लोग टनल के अंदर से मिट्टी निकाल रहे थे, तभी सुबह अचानक टीला ढह गया. इस घटना से चीख-पुकार मच गई. गांव वालों ने किसी तरह फावड़ों से मलबा हटाकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला. इस दुखद घटना में लल्लू राजपूत की पत्नी 45 साल की गीता देवी और उनकी आठ साल की बेटी अंकिता और नोखेलाल की पत्नी 40 साल की उत्तरा देवी की मौके पर ही मौत हो गई.
तो वहीं स्वर्गीय गीता का 10 साल का बेटा अमित, जीत लाल की पत्नी 45 साल की जितिया और लवलेश सरोज की बेटी 15 साल की दीपा गंभीर रूप से घायल हो गए. इन सभी को गंभीर हालत में इलाज के लिए एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घटना से पीड़ित रिश्तेदारों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


