Bihar Cabinet Expansion: CM सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में निशांत कुमार समेत कुल 31 नेताओं ने मंत्री पद की ली शपथ

आज बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ, जिसमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार समेत 31 शपथ ली है. इस दौरान पीएम मोदी, अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गांधी मैदान में मौजूद रहे.

Sonee Srivastav

पटना:बिहार में आज मंत्रिमंडल विस्तार का बड़ा कार्यक्रम हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल में 32 नए नेताओं ने शपथ ली है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नीतीश कुमार गांधी मैदान में मौजूद रहे. 

अमित शाह और राजनाथ सिंह का पटना पहुंचना

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज पटना पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन समेत कई बड़े नेता भी इस समारोह में शामिल हुए. गांधी मैदान में आयोजित हुए इस शपथ ग्रहण समारोह को बिहार की नई सरकार की मजबूती का प्रतीक माना जा रहा है.  

निशांत कुमार ने लिया शपथ

इस विस्तार में सबसे ज्यादा चर्चा नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद निशांत कुमार अब सक्रिय राजनीति में आगे आ रहे हैं. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने वाले निशांत ने शुरू में पार्टी कार्यकर्ता के रूप में काम करने पर जोर दिया था, लेकिन जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं की इच्छा पर वे अब मंत्री पद की शपथ लिए.

NDA सहयोगी दलों को भी जगह

मंत्रिमंडल विस्तार में सिर्फ भाजपा और जदयू के नेता ही नहीं, बल्कि NDA के अन्य सहयोगी दल भी शामिल हुए. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (धर्मनिरपेक्ष) के प्रतिनिधियों को भी मंत्री पद दिए गए है.

32 नेताओं का शपथ ग्रहण

आज कुल 32 नेताओं के शपथ लिए हैं. इसमें नए चेहरों के साथ-साथ कुछ अनुभवी नेताओं को भी जगह मिली है. यह विस्तार बिहार में NDA सरकार को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के शामिल होने से जदयू में भी नई ऊर्जा आने की उम्मीद है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag