बिहार में सम्राट कैबिनेट विस्तार: BJP-JDU कोटे से मंत्रियों की सूची फाइनल, शपथ ग्रहण आज
बिहार में सम्राट कैबिनेट विस्तार को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. गांधी मैदान में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले भाजपा, जेडीयू और सहयोगी दलों के मंत्रियों की संभावित सूची सामने आ गई है, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं.

पटना: बिहार में सम्राट कैबिनेट के विस्तार को लेकर चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो गया है. पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आज नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां कई विधायक मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे. पूरे राजनीतिक हलकों की नजर इस बात पर टिकी है कि नई कैबिनेट में किन चेहरों को जगह मिलती है.
इस बीच शपथ ग्रहण के लिए कई विधायकों को देर रात फोन आने की भी जानकारी सामने आई है. भाजपा और जदयू के कोटे में 16-16 पद तय किए गए हैं, हालांकि दोनों दलों की ओर से एक-एक सीट खाली रखी जाएगी. इसके बाद कुल मिलाकर मुख्यमंत्री समेत 34 मंत्री सरकार का हिस्सा बनेंगे.
भाजपा कोटे से ये नेता बन सकते हैं मंत्री
सूत्रों के अनुसार, भाजपा से 14 नेताओं के मंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है. इनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:
- राम कृपाल यादव
- केदार गुप्ता
- नीतीश मिश्रा
- मिथलेश तिवारी
- रमा निषाद
- विजय कुमार सिन्हा
- दिलीप जायसवाल
- प्रमोद चंद्रवंशी
- लखविंदर पासवान
- संजय टाइगर
- इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
- नंद किशोर राम
- रामचंद्र प्रसाद
- अरुण शंकर प्रसाद
जेडीयू कोटे से संभावित मंत्री
जेडीयू से 13 नेताओं के नाम सामने आए हैं, जिनमें एक अहम नाम पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का भी बताया जा रहा है. सूची इस प्रकार है:
- निशांत कुमार
- श्रवण कुमार
- मदन सहनी
- लेसी सिंह
- श्वेता गुप्ता
- भगवान सिंह कुशवाहा
- दामोदर रावत
- बुलो मंडल
- सुनील कुमार
- शीला मंडल
- रत्नेश सदा
- जमा खान
- अशोक चौधरी
सहयोगी दलों से भी शामिल होंगे मंत्री
सरकार में सहयोगी दलों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है.
LJP (RV) कोटे से:
संजय पासवान
संजय सिंह
HAM से:
संतोष सुमन
RLM से:
दीपक प्रकाश
देर रात फोन कॉल्स से बढ़ी हलचल
सूत्रों के मुताबिक, कई नेताओं को देर रात करीब 2 बजे शपथ ग्रहण के लिए फोन कॉल किए गए. इसके बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल और तेज हो गई है. सभी दलों के विधायक आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.
कुल 34 मंत्रियों की होगी नई कैबिनेट
भाजपा और जदयू अपने-अपने कोटे से एक-एक पद खाली रखेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री समेत कुल 34 मंत्री नई सरकार का हिस्सा बनेंगे. गांधी मैदान में होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह राज्य की राजनीति में एक अहम पड़ाव माना जा रहा है.


