NEET 2026 Answer Key जल्द होगी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी होने को लेकर उम्मीदवारों का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी किसी भी समय आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर की जारी कर सकती है, जिससे अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे.

Yogita Pandey
Edited By: Yogita Pandey

नई दिल्ली: NEET UG 2026 की परीक्षा देने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द ही NEET UG 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर सकती है, जिसका छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे. इसके साथ ही एनटीए ओएमआर शीट और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स की स्कैन कॉपी भी उपलब्ध कराएगा, जिससे अभ्यर्थियों को पारदर्शी मूल्यांकन की सुविधा मिलेगी.

कहां देखें NEET 2026 की आंसर की

आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की चेक कर सकते हैं. यही वह प्लेटफॉर्म होगा जहां से उम्मीदवार अपने उत्तरों का सत्यापन कर पाएंगे.

ऐसे करें आंसर की डाउनलोड

 परीक्षा कब आयोजित हुई थी?

NEET UG परीक्षा 3 मई, 2026 को देश और विदेश में आयोजित की गई थी. यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी.

परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी

यह परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,432 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई. इसमें लगभग 22.79 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था. परीक्षा में कुल 180 प्रश्न पूछे गए, जो 720 अंकों के थे.

आपत्ति दर्ज करने का मौका

आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी दिया जाएगा. यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर असहमति है, तो अभ्यर्थी प्रति प्रश्न ₹200/- का अप्रतिदेय शुल्क देकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं. यह प्रक्रिया ओएमआर ग्रेडिंग के खिलाफ भी लागू होगी.

OMR शीट और रिस्पॉन्स शीट भी होगी जारी

एनटीए आंसर की के साथ उम्मीदवारों की ओएमआर उत्तर पुस्तिका और दर्ज किए गए उत्तरों की स्कैन कॉपी भी उपलब्ध कराएगा. इससे छात्र अपने प्रदर्शन का सटीक विश्लेषण कर सकेंगे.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag