देश
PM मोदी के UAE दौरे से खुलेंगे निवेश के नए रास्ते, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में हुए कई अहम समझौते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के UAE दौरे में रक्षा, ऊर्जा और निवेश से जुड़े कई बड़े समझौते हुए. होर्मुज स्ट्रेट और क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी अहम चर्चा हुई. इसके साथ ही अबू धाबी पहुंचने पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया.
बेटी को इंसाफ मिलने तक नहीं करूंगी कंघी! रेप पीड़िता की मां ने ममता बनर्जी को बताया सबसे बड़ी दुश्मन
सियालदाह कोर्ट में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की छात्रा के माता-पिता ने नया आवेदन दाखिल कर बड़ा दावा किया है. उन्होंने पूर्व विधायक निर्मल घोष, सोमनाथ दास और टीएमसी नेता संजीव मुखोपाध्याय के नाम लेते हुए उनकी गिरफ्तारी और पुलिस कस्टडी में कड़ी पूछताछ की मांग की है.
कुलदीप सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, उम्रकैद पर रोक लगाने वाला हाईकोर्ट का फैसला रद्द
दिल्ली हाई कोर्ट ने पिछले साल दिसंबर में कुलदीप सिंह सेंगर की उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी थी. इस फैसले से मामला फिर सुर्खियों में आ गया. वहीं, सीबीआई ने हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देकर स्पेशल लीव पिटिशन दाखिल की है.
पेपर लीक के बाद NEET एग्जाम में बड़े बदलाव... अब ऑनलाइन मोड से होगी परीक्षा, छात्रों को मिलेगा अतिरिक्त समय
NEET 2026 पुनर्परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्रालय और NTA ने कई बड़े बदलावों की घोषणा की है. छात्रों को अतिरिक्त समय, सेंटर चुनने की सुविधा और नई परीक्षा व्यवस्था का लाभ मिलेगा, जबकि अगले साल से परीक्षा का तरीका भी बदल जाएगा.
NEET UG को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा ऐलान, OMR की जगह अब कंप्यूटर बेस्ड होगी परीक्षा
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अगले साल से NEET परीक्षा में बड़ा बदलाव होगा. अब OMR शीट की जगह परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी, जिससे पारदर्शिता और प्रक्रिया दोनों मजबूत होंगी.
जवाहर लाल नेहरू का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने वाले हैं PM मोदी, 9 जून 2026 को रचेंगे नया कीर्तिमान
13 मई 1952 को स्वतंत्र भारत की पहली निर्वाचित लोकसभा की पहली बैठक आयोजित हुई थी. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के लंबे कार्यकाल की तुलना फिर सुर्खियों में आ गई है.
फ्रैंकफर्ट-हैदराबाद लुफ्थांसा फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया. विमान सुरक्षित उतर गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने गहन जांच शुरू कर दी.
रूस से तेल खरीद जारी रख पाएगा भारत? अमेरिकी छूट खत्म होने में सिर्फ एक दिन बाकी
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जारी तनाव और वैश्विक तेल संकट के बीच भारत ने रूस से तेल आयात पर मिली अमेरिकी छूट बढ़ाने की मांग की है. इस बीच केंद्र सरकार ने देशवासियों को भरोसा दिलाया है कि फिलहाल ईंधन को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है.